‘सुर सप्तक’ द्वारा नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता संपन्न, 700 बच्चों ने दिखाया हुनर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सेवा धर्म मिशन के सांस्कृतिक मंच ‘सुर सप्तक’ द्वारा आज जमशेदपुर में नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न विद्यालयों के 700 बच्चों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में भारतीय कला, संगीत और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाना था। मिशन के प्रवर्तक श्री श्री आनंदमूर्ति जी के मार्गदर्शन में संस्था समाज में सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने एवं युवा प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।
सेवा धर्म मिशन भारतीय संस्कृति के प्रसार, नैतिक मूल्यों के संवर्धन, बच्चों में सृजनात्मकता को प्रोत्साहन तथा शिक्षा–स्वास्थ्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन में सक्रिय है।
आज का आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम साबित हुआ। संस्था ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

