जमशेदपुर में एडीएम स्पीच एंड हियरिंग की दूसरी शाखा का शुभारंभ, सुनने–बोलने की समस्याओं के लिए आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ऑडियोलॉजी और स्पीच रिहैबिलिटेशन सेवाओं में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी एडीएम स्पीच एंड हियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने साकची स्थित शीतला मंदिर के पास अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। यह कंपनी की शहर में दूसरी शाखा है, जिसके खुलने से जमशेदपुर और आसपास के मरीजों को सुनने और बोलने से संबंधित समस्याओं के लिए और अधिक सुलभ तथा उन्नत सेवाएँ मिल सकेंगी।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि शहर में बढ़ती जरूरतों को देखते हुए मरीजों तक सेवाओं को नजदीक लाने के उद्देश्य से नई यूनिट शुरू की गई है। कई लोग दूरी, जागरूकता की कमी और समय पर जांच न होने के कारण हियरिंग लॉस, स्पीच डिले और अन्य कम्युनिकेशन डिसऑर्डर से जूझते रहते हैं। यह नया सेंटर ऐसे मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनेगा।
*नई शाखा में निम्नलिखित उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध होंगी*
डिजिटल हियरिंग टेस्ट, ऑडियोमेट्री और इम्पीडेंस टेस्ट
बच्चों एवं वयस्कों के लिए स्पीच थेरेपी
श्रवण मशीनों की बिक्री, फिटिंग, प्रोग्रामिंग एवं सर्विसिंग
टिनिटस मैनेजमेंट एवं ईयर प्रोटेक्शन गाइडेंस
मरीजों और परिवारों के लिए काउंसलिंग सुविधा
प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ श्रवण यंत्र उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इसके लिए प्रत्येक मरीज की विस्तृत जांच, फॉलो-अप और व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार की जाएगी।
संस्थान आने वाले दिनों में जागरूकता कैंप, स्कूली स्वास्थ्य कार्यक्रम और फ्री स्क्रीनिंग ड्राइव भी आयोजित करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर लाभ प्राप्त कर सकें।

