Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड: ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में मंत्री के बयान पर सियासत गर्म, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    झारखंड: ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में मंत्री के बयान पर सियासत गर्म, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 23, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड: ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में मंत्री के बयान पर सियासत गर्म, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: नारायणपुर प्रखंड में 23 नवंबर को आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा दिया गया बयान राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है। कार्यक्रम में मंत्री ने कथित रूप से कहा कि “यदि एसआईआर के लिए कोई व्यक्ति आपके घर आए, तो उसे बांध दें—जब मंत्री आएंगे, तब उसे खोला जाएगा। उक्त बातें भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा”

    उनके इस बयान पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री लोगों को एसआईआर के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं, जबकि यह पूरा बयान जिले के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी — यानी उपायुक्त — की उपस्थिति में दिया गया, जो और भी चिंताजनक है।

    सुमित शरण ने कहा कि संविधान की रक्षा का दायित्व जिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर है, वही जब संवैधानिक प्रक्रियाओं पर अविश्वास फैलाने वाले बयान दें, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

    भाजपा जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि इरफान अंसारी को स्वास्थ्य विभाग की समस्याएँ दूर करने, अस्पतालों की स्थिति सुधारने, डॉक्टरों और मरीजों के हित में काम करने पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन इसके उलट वे संवैधानिक व्यवस्थाओं को कमजोर करने वाले बयान देकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

    सुमित शरण ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि संविधान बचाने की बात करना और सत्ता में रहते हुए ऐसे बयान देना—यह कांग्रेस की “ढकोसला राजनीति” और “प्रपंच” को उजागर करता है।

    इस विवाद के बाद स्थानीय राजनीतिक वातावरण गर्म हो गया है, और अब सभी की निगाहें इस मुद्दे पर सरकार और प्रशासन की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर में एडीएम स्पीच एंड हियरिंग की दूसरी शाखा का शुभारंभ, सुनने–बोलने की समस्याओं के लिए आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.