Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पलामू में सुपारी किलिंग का खुलासा – एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पलामू में सुपारी किलिंग का खुलासा – एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पलामू में सुपारी किलिंग का खुलासा – एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक सुपारी किलिंग की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है | बीते 1 नवंबर की रात हैदरनगर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना घटित हुई थी, जिसमें नीरज चंद्रवंशी नामक व्यक्ति घायल हो गया था, पुलिस ने इस मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी के मुताबिक, पूरी वारदात के पीछे प्रिंस मेहता और सुमित मेहता नामक व्यक्ति का हाथ सामने आया है और जिसमें दोनों ने आकाश सिंह को ₹70,000 की सुपारी देकर नीरज चंद्रवंशी की हत्या करने को कहा था।

    इस सुपारी किलिंग का कारण भी बेहद विवादित और भावुक है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि घायल नीरज चंद्रवंशी का प्रिंस मेहता की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। वर्ष 2022 में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बहन की आत्महत्या का बदला लेने के लिए प्रिंस मेहता ने अपने साथी सुमित मेहता के साथ मिलकर नीरज को मारने की योजना बनाई।

    इस पुरे मामले में एसपी रिष्मा रमेशन ने कहा की हमें जांच में यह पता चला कि हत्या की इस घटना के पीछे एक योजनाबद्ध साजिश थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी से मिले इनपुट के आधार पर बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस टीम लगातार कई ठिकानों पर दबिश दे रही है।

    दो आरोपी फरार पलामू में सुपारी किलिंग का खुलासा – एक गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवा का अधिकार सप्ताह:महज 10 मिनट में बना प्रमाण पत्र, राज्य सरकार एवं प्रशासन के प्रति जताया आभार
    Next Article झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर सम्मान का उत्सव

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.