Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई 11 दिन की एनआईए हिरासत में
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई 11 दिन की एनआईए हिरासत में

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 19, 2025Updated:November 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई 11 दिन की एनआईए हिरासत में

    अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद दिल्ली अदालत में पेश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नयी दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांछित आरोपी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को बुधवार को दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। अनमोल को मंगलवार को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था, जहां वह 2022 से फरार था।

     

    एनआईए ने अदालत से 15 दिन की हिरासत की मांग करते हुए बताया कि अनमोल कई संगठित अपराधों—जिसमें बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर पर गोलीबारी और सिद्धू मूसेवाला की हत्या—में शामिल रहा है। अदालत ने अपराधों की गंभीरता, गिरोहों के वित्तीय लेनदेन, जबरन वसूली और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में उसकी भूमिका का संज्ञान लेते हुए 11 दिन की हिरासत मंजूर की।

     

    अदालत ने कहा कि अनमोल विदेश से संचालित आतंकवादी-गैंगस्टर सिंडिकेट का हिस्सा रहा है और उसके खिलाफ 11 आपराधिक मामलों का रिकॉर्ड मौजूद है। अदालत ने उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और हर 48 घंटे में मेडिकल जांच करवाने के निर्देश भी दिए।

     

    एनआईए अब यह जांच कर रही है कि अनमोल भारत से कैसे भागा। हिरासत अवधि पूरी होने के बाद उसे फिर अदालत में पेश किया जाएगा।

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई अमेरिका से निष्कासित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार के एक वर्ष पूरे होने पर बड़ी सौगात CM हेमंत सोरेन 28 नवंबर को बांटेंगे 8514 नियुक्ति पत्र
    Next Article PM मोदी 21–23 नवंबर को जोहानिसबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन में होंगे सहभागी

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.