PM मोदी 21–23 नवंबर को जोहानिसबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन में होंगे सहभागी
ग्लोबल साउथ में लगातार चौथा समिट, तीन सत्रों को करेंगे संबोधित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 से 23 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में जी-20 नेताओं के 20वें शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह लगातार चौथा जी-20 समिट है जो ‘ग्लोबल साउथ’ में आयोजित हो रहा है।
समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी-20 एजेंडे पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे और सभी तीन सत्रों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह जोहानिसबर्ग में उपस्थित विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (IBSA) नेताओं की बैठक में भी शामिल होंगे।

