Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी पोखरी में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिलाई गई शपथ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी पोखरी में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिलाई गई शपथ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी पोखरी में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिलाई गई शपथ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, पोखरी में 19 नवंबर 2025 को सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देशन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परामर्शी मौसमी चटर्जी ने छात्रों को तंबाकू सेवन के गंभीर स्वास्थ्य दुष्परिणामों जैसे कैंसर, डायबिटीज और मानसिक दुर्बलता की जानकारी दी।

     

    सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार ने बताया कि तंबाकू तीन प्रकार से लोगों को प्रभावित करता है और यह 13–19 वर्ष के युवाओं को लक्षित कर “मीठा ज़हर” की तरह फैलाया जाता है। उन्होंने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम–2003 की कानूनी जानकारी भी दी, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर ₹1000 तक का जुर्माना निर्धारित है।

     

    छात्रों को नशामुक्त रहने और अपने परिचितों को भी जागरूक करने की अपील की गई। तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को सदर अस्पताल के तंबाकू मुक्ति केंद्र में संपर्क करने की सलाह दी गई।

     

    कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों और शिक्षकों को तंबाकू न सेवन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, सुधांशु मैडम और स्वर्ण आचार्य उपस्थित रहे। यूनिवर्सिटी को तंबाकू-मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किया गया।

    छात्रों को दिलाई गई शपथ नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी पोखरी में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबच्चे मोबाइल की दुनिया में कैद होकर रह गए हैं-राज्यपाल
    Next Article डिजिटल युग में बचपन पर संकट: चतुर्थ बाल मेला 2025 में भाषण प्रतियोगिता, रितु और काजल अव्वल

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.