Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड स्थापना दिवस पर जामताड़ा में 1736.84 लाख की योजनाओं का लोकार्पण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    झारखंड स्थापना दिवस पर जामताड़ा में 1736.84 लाख की योजनाओं का लोकार्पण

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड स्थापना दिवस पर जामताड़ा में 1736.84 लाख की योजनाओं का लोकार्पण

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जामताड़ा के नगर भवन दुलाडीह में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त रवि आनंद, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक जुगनू मिंज सहित अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।
    मंत्री ने झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है और लोगों की खुशहाली बढ़ रही है। वहीं उपायुक्त ने झारखंड की विरासत, बलिदान और विकास यात्रा को याद करते हुए सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

    कार्यक्रम में कुल 1736.84 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इसमें ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की 1019.34 लाख की योजनाएँ, लघु सिंचाई की 257.86 लाख की योजनाएँ शामिल रहीं। साथ ही पशुपालन, गव्य विकास, JSLPS, समाज कल्याण विभाग एवं नगर पंचायत द्वारा विभिन्न लाभुकों के बीच परिसंपत्ति और ऋण का वितरण किया गया।

    मंत्री डॉ. अंसारी ने सभी को राज्य की परंपरा-संस्कृति के संरक्षण और सतत विकास के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और काफी संख्या में अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
    Next Article बिहार चुनाव में दो कार्यसंस्कृतियों का अंतर भाजपा की जमीनी रणनीति बनाम विपक्ष की कमजोर पकड़ – अशोक ठाकुर

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.