Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने लड्डू वितरण व आतिशबाजी कर मनाया विजयोत्सव
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड बिहार राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने लड्डू वितरण व आतिशबाजी कर मनाया विजयोत्सव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा गोलमुरी मंडल ने लड्डू वितरण व आतिशबाजी कर मनाया विजयोत्सव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए सरकार को मिली प्रचंड विजय की खुशी में जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र में जोरदार जश्न मनाया गया। भाजपा गोलमुरी मंडल की ओर से शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में गोलमुरी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर के समीप लड्डू वितरण और आतिशबाजी कर विजयोत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के बीच लड्डू बांटकर जीत की खुशी साझा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता और पार्टी के वरीय नेता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। वहीं, गोलमुरी चौक में भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों की गूंज रही।

     

    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर सुशासन, स्थिरता और विकास को चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। यह जीत जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने बिहार की जागरूक एवं प्रबुद्ध जनता को मजबूत सरकार चुनने के लिए धन्यवाद दिया और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

     

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, अप्पा राव, प्रोबिर चटर्जी राणा, प्रेम झा, मंजीत सिंह, अशोक सामंत, बंटी अग्रवाल, हरेराम यादव, बच्चा शर्मा, रंजीत गुप्ता, बलबीर सिंह बबलू, अमरेंद्र सिंह, लक्ष्मण बेहरा, निहार मोहंती, पीयूष पॉल, शैलेन्द्र प्रसाद, चंद्रकांता सिंह, जसवंत सिंह, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    बिहार विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोटरों का रुझान क्या होगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेहरू जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित
    Next Article बिहार चुनाव 2025: एनडीए की प्रचंड जीत, मगध–शाहाबाद और पटना में दबदबा

    Related Posts

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.