बिहार चुनाव 2025: एनडीए की प्रचंड जीत, मगध–शाहाबाद और पटना में दबदबा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की शानदार जीत, मगध और शाहाबाद में बदला समीकरण
24 सीटों वाले सीमांचल में ओवैसी की लगी लॉटरी! NDA भी फायदे में, महागठबंधन को निराशा
एक बार फिर साबित हुआ नीतीश के नालंदा में नहीं कर सकता कोई सेंधमारी, 7-0 से NDA ने जमाया कब्जा
राजनीति से संन्यास लेंगे प्रशांत किशोर? नीतीश कुमार पर भविष्यवाणी की लेकिन खुद 0 पर निपट गए
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने 200 से अधिक सीटें जीतकर रिकॉर्ड बहुमत हासिल किया। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे बिहार की जनता का विकास पर भरोसा बताया।
मगध और शाहाबाद में एनडीए की बड़ी बढ़त: 2020 में कमजोर रहे इन दोनों क्षेत्रों में इस बार रणनीति के दम पर एनडीए ने लगभग पूरी बढ़त बनाई। नाराज नेताओं को साधने और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के प्रचार का बड़ा असर दिखा।

पटना की 14 सीटों में एनडीए का दबदबा: हाई-वोल्टेज प्रचार के बीच एनडीए ने 14 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज की। लालू यादव के रोड शो और महागठबंधन के प्रयासों के बावजूद जनता का रुझान NDA के पक्ष में रहा।
महागठबंधन को करारी हार: RJD–Congress गठबंधन कई परंपरागत सीटें भी नहीं बचा पाया और राज्यभर में पिछड़ गया।
मगध, शाहाबाद और पटना में मजबूत पकड़ के साथ एनडीए ने बिहार में विकास और स्थिरता के एजेंडे पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
2025 बिहार विधानसभा चुनाव में प्रमुख पार्टियों / गठबंधनों को मिली सीटों का लगभग तालिका (अनुमानित):
पार्टी / गठबंधन अनुमानित सीटें (लक / लिडिंग)
NDA (राष्ट्र-लोकतांत्रिक गठबंधन) ~ 202 सीटें
— BJP ~ 91 सीटें
— JDU ~ 83 सीटें
— LJP (रामविलास) ~ 19 सीटें
— HAM (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) ~ 5 सीटें
महागठबंधन ~ 33 सीटें (रुझान अनुसार)
— RJD ~ 25 सीटें
— Congress ~ 5 सीटें
अन्य छोटे / दल-गठबंधन बची हुई सीटें (लगभग)

