ट्यूशन में तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता आयोजित
बागडेहरी/जामताड़ा: शनिवार को बिक्रमपुर स्थित निजाम खान ने अपने ट्यूशन पर छात्र/छात्राओं के बीच तिरंगा बनाओ प्रतियोगित का आयोजन किया।जिसमे कक्षा आठ के अमीर होसेन तथा द्वितीय स्थान हासीम खान ने हासिल किया।विजेता प्रतिभागियों को पुरूष्कार देकर सम्मानित किया गया।बता दे छात्रों ने अपने हाथों से स्वयं कागज व रंग के सहारे तिरंगा बनाया।मौके पर शिक्षक निजाम खान ने प्रतियोगिता के पश्चात् छात्रों/छात्राओं को संबोधीत करते हुये कहा कि तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य है कि आज आधूनिक युग में मशीन से ज्यादा काम होता है।हाथों से बहुत कम होता है।स्कूली बच्चे भी राष्ट्रीय तिरंगा झंडा बाजार से खरीद लेते है।जिससे एक प्रकार से बच्चों में तिरंगा किस तरह से बनाया जाता है वह भूलने के कगार पर कहने से खाली नही रह जाता है।तिरंगा हमारे देश की शान व जान है।मौके पर काफी संख्या में छात्रगण मौजूद थे।
https://youtu.be/t2PHEGZAbf4