Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची में ऑटो चालक और गुलगुलिया समूह के बीच भिड़ंत, देर शाम अफरा-तफरी का माहौल
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साकची में ऑटो चालक और गुलगुलिया समूह के बीच भिड़ंत, देर शाम अफरा-तफरी का माहौल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 23, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची में ऑटो चालक और गुलगुलिया समूह के बीच भिड़ंत, देर शाम अफरा-तफरी का माहौल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर ।साकची थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा स्टैचू के समीप गुरुवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक ऑटो चालक और सड़क किनारे रह रहे गुलगुलिया समुदाय के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

     

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। मौके पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद गुलगुलिया समूहों का उत्पात शांत नहीं हुआ। अंततः ऑटो चालक अपनी गाड़ी लेकर वहां से किसी तरह भाग निकला।

     

    करीब एक घंटे तक सड़क के बीचोंबीच गुलगुलिया समूहों का आतंक बना रहा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। फिलहाल इस घटना को लेकर कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्ती नहीं दिखाई तो भविष्य में हालात और बिगड़ सकते हैं।

     

    स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और ऐसे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की मांग की है।

    देर शाम अफरा-तफरी का माहौल साकची में ऑटो चालक और गुलगुलिया समूह के बीच भिड़ंत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला उप निर्वाचन 2025: अभ्यर्थियों के व्यय लेखा जांच की तिथियां घोषित
    Next Article स्वतंत्रता सेनानी स्मृतिशेष भुल्लर ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया गया याद

    Related Posts

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता पर गंभीर प्रश्नचिह्न: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र

    July 22, 2026

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र, हिंसा से नहीं

    July 22, 2026

    भारतीय लोकतंत्र: संवाद से सशक्त होगा, हिंसा से नहीं

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता पर गंभीर प्रश्नचिह्न: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र, हिंसा से नहीं

    भारतीय लोकतंत्र: संवाद से सशक्त होगा, हिंसा से नहीं

    संसद लगातार हंगामे और गतिरोध: लोकतंत्र की गरिमा पर गंभीर सवाल

    रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन: BJP ने राहुल गांधी को बताया विदेशी एजेंट

    झारखंड में जांच घोटाला: रघुवर दास ने की CBI जांच की मांग

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी पर गंभीर आरोप

    संसद लगातार हंगामे से लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान: देवानंद सिंह का विश्लेषण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.