रांची-टाटा मार्ग स्थित बुंडू सूर्य मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, छठ पूजा की तैयारियाँ पूरी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड जमशेदपुर से लगभग 80किलोमीटर दूरी रांची टाटा राजमार्ग NH 33 पर एक पहाड़ी पर स्थित है यह सूर्य मंदिर छठ पूजा को लेकर प्रसिद्ध है
बुंडू के सूर्य मंदिर का छठ को लेकर विशेष महत्व है क्योंकि यह माना जाता है की भगवान राम ने वनवास के दौरान इसी स्थान पर सूर्य देव की पूजा की थी इस मंदिर में छठ पूजा बहुत धूमधाम से मनाई जाती है और दूर-दूर से श्रद्धालु यहां अध्य देने आते हैं यह मंदिर भगवान सूर्य के रथ के आकार में बना है और यहां का तलाब मै भी छठ पुजा का आयोजन होता है.
ईस मंदिर के पुजारी बाताते है कि तेरता युग में भगवान राम ने वनवास कै दौरान यहाँ राक्षस वध के लिए सूर्य देव की कठोर तपस्या की थी जिससे यह स्थान पवित्र माना जाता है
छठ पर्व के दौरान यहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं जिसमें झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य के लोग भी आते हैं
यहां का तालाब में जहां सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अर्धय दिया जाता है माना जाता है कि यहाँ माथा टेकने भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है और शरीर में चर्म रोग जैसी समस्याएं भी दूर होती है
मंदिर कमेटी द्वारा छठ पुजाकरने वाले के लिऐ रुकने के लिए और खाने के लिये और शुद्ध पानी का भी व्यवस्था किया जाता है जिसमें पुलिस प्रशासन की टीम मेला में तैनात की जाती है तालाब से मंदिर तक पूरी तरह लाइट लगाया जाती है श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी ना हो इस पर कमेटी के लोग नजर बनाए रखते हैं

