Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पैसों का लालच देकर वोट लेना चाहेगी पूँजीपति पार्टी, सतर्क रहें :मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड बिहार रांची राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पैसों का लालच देकर वोट लेना चाहेगी पूँजीपति पार्टी, सतर्क रहें :मुख्यमंत्री

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पैसों का लालच देकर वोट लेना चाहेगी पूँजीपति पार्टी, सतर्क रहें :मुख्यमंत्री

    सीएम हेमंत ने कहा – डबल मार्जिन से सोमेश को विजयी बनाएं, गुरुजी एवं रामदास बाबू को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी

    जंगल से एक बुढ़ा शेर भागकर घाट शिला आया है, तीर-धनुष लेकर भगाने को तैयार रहें ग्रामीण

    खनिज-सम्पदा लूटने वाले हमपर लूट-खसोट का आरोप लगा रहे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन का नामांकन पर्चा दाखिल करवाने के बाद दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी समर्थकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया l उन्होंने कहा कि जंगल से एक बुढ़ा शेर भागकर घाटशिला की ओर आ गया है l उसे रोकने/मारने के लिए मतदाता अपना तीर-धनुष तैयार रखें l श्री सोरेन ने कहा कि विपक्षी पार्टी उनके खिलाफ आरोप लगाते हैँ कि राज्य में लूट-खसोट हो रहा है l आप सभी जानते हैँ कि झामुमो माटी की पार्टी है और यहां की जनता और खनिज-सम्पदा की रक्षा झामुमो ही कर सकती है l सीएम ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए एक दर्जन मुख्यमंत्री को घाटशिला में उतारा गया है l उन्होंने हुंकार भरने वाले अंदाज में कहा कि विपक्ष के दर्जनों मुख्यमंत्री पर हम अकेले ही भारी पड़ेंगे l क्योंकि झारखंड का सीएम हम नहीं हैँ, बल्कि राज्य की तमाम जनता है l उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी उन्हें भीख में नहीं मिली है इसे लिए पार्टी ने लड़ाई लडा है l उन्होंने कहा कि चुनाव के दिनों में लगता है उनके ऊपर भूत सवार हो जाता है इसलिए वे थोड़ा ज्यादा बोल दिए आज की सभा में l

     

     

     

    पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में भारी मतदान कर पिछले चुनाव की अपेक्षा डबल अंतर से विजयी बनाने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने दिल्ली अस्पताल में रामदास सोरेन के इलाज वाले दिनों को याद करते हुए कहा कि ज़ब वे उन्हें देखने पहुंचे तो ऐसा लगा जैसे वा अभी उठकर उनसे बात करना शुरू कर देंगे l लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था l सीएम ने कहा कि यह भी एक संयोग ही है कि दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के साथ रामदास बाबू ने संघर्ष किया और दोनों ने एक ही महीने में दिल्ली में ही अंतिम सांस लिया l उन्होंने सभास्थल पर उपस्थित जनसमूह से कहा कि जिस प्रकार से बड़े-बुजुर्ग अपने बच्चों को अपनी परंपरा एवं विरासत के बारे में बताते – सिखाते हैँ, उसी तरह से हम सब मिलकर सोमेश को रामदास बाबू की विरासत संभालने के लिए तैयार कर रहें हैँ l आप सबों का साथ चाहिए l मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष पूंजीपतियों कि पार्टी है और पैसे के बल पर प्रलोभन देकर वोट हासिल करना चाहेगी l मतदाताओं को सतर्क रहने कि जरुरत है l सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि घाटशिला का यह उपचुनाव ख़ुशी का चुनाव नहीं है l बल्कि कर्मठ एवं क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी से काम करने वाले रामदास बाबूके आसामयिक निधन से यह स्थिति बनी है l घाटशिला के मतदाता सोमेश को भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजें, स्व दिशोम गुरु एवं स्व रामदास सोरेन को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी l

    पैसों का लालच देकर वोट लेना चाहेगी पूँजीपति पार्टी सतर्क रहें :मुख्यमंत्री
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article अर्पण परिवार ज़रूरतमंद बच्चों के चेहरे को दे रहा है मुस्कान , टीम अर्पण की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है – काले 

    Related Posts

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    June 5, 2026

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.