यूसील सुमु यूनियन के नेताओं में हर्ष, बाबूलाल सोरेन को भाजपा ने घाटशिला उपचुनाव में दिया टिकट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : यूसील सुमु यूनियन के अध्यक्ष बाबूलाल सोरेन को भाजपा द्वारा घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर यूनियन के नेताओं में खुशी की लहर है। जादूगोड़ा लेबर यूनियन के महासचिव सुरजीत सिंह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारी साथी यूनियन के अध्यक्ष को चुनाव में टिकट मिला है।
सुरजीत सिंह ने उम्मीद जताई कि चुनाव जीतने पर बाबूलाल सोरेन यूसील प्रबंधन से लंबित मांगों को पूरा करवाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि पेंशन, कैंटीन व्यवस्था, अस्पताल सुधार, कपड़ा-जूता वितरण और गोल्डन जुबली उपहार जैसी कई मांगें अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यूसील कॉलोनी की स्थिति जर्जर है और सुरक्षा व्यवस्था में भी मजदूरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

