घाट शिला में इंडी अलायंस एकजुट, मंच पर झामुमो के साथ दिखे कांग्रेस-राजद-सीपीआई नेता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला के जेएन प्लेस में आयोजित प्रेस वार्ता में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी, सीपीआई के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर, जिला कार्यकारी सदस्य विक्रम कुमार , जिला परिषद डॉ परितोष सिंह ,पार्टी के जिला संयोजक मंडली के प्रमुख श्री बाघराय मार्डी , कांग्रेस प्रदेश सचिव सनत काल्टु चक्रवर्ती , कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इस दौरान आगामी उप चुनाव की तैयारियों, महागठबंधन की एकजुटता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सबों ने एकस्वर में कहा कि झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को जीताकर हेमंत सोरेन सरकार को मजबूत बनाये रखना है l

