नशा मुक्त समाज बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक: सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ, 60 दिनों तक चलेगा जागरूकता अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 9 अक्टूबर: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल ने “तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0” का शुभारंभ किया। यह अभियान 9 अक्टूबर से अगले 60 दिनों तक जिले में चलाया जाएगा।
इस अवसर पर सिविल सर्जन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सबके सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
डॉ. मृत्युंजय धाउरिया, नोडल पदाधिकारी (NTCP) ने कहा कि जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों, गैर सरकारी संगठनों और शिक्षण संस्थानों की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम में मौसमी चटर्जी, कुंदन कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

