पत्रकार सुशील अग्रवाल के शिकायत पर डीजीपी ने दिया जांच का आदेश
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन द्वारा सौंपे गए पत्र के आलोक में डीआईजी कोल्हान को सुशील अग्रवाल के आवेदन की स्वयं जांच करने का दिया निर्देश
ब्लैक मेलिंग करने वाले न्यूज पोर्टलों को चिन्हित कर JJA ने कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची: झारखण्ड में किसी निर्दोष पर नहीं होगी कार्रवाई, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं पत्रकार, झारखण्ड में कैसी बेकसूर पत्रकार पर नहीं होगी कार्रवाई, उपरोक्त बातें झारखण्ड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आग झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान कहीं।डीजीपी ने कहा पत्रकार संगठनों को डिजिटल मीडिया के लिए कोड ऑफ कंडक्ट को लागू करवाना चाहिए। आज डीजीपी झारखण्ड से झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के संस्थापक शाहनवाज हसन के नेतृत्व में १० सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
इस दौरान श्री हसन ने झारखण्ड के विभिन्न जिलों में संचालित सैंकड़ों की संख्या में संचालित न्यूज पोर्टल के माध्यम से ब्लैक मेलिंग कर उगाही करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। श्री हसन ने कहा डिजिटल मीडिया के लिए जारी दूरसंचार मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021 की अधिसूचना संख्या DM/19/2021 का पालन कर उन पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस संदर्भ में पीआईबी से पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
ज्ञात हो कि सुशील अग्रवाल ने डीजीपी के समक्ष एक गैर मान्यता प्राप्त न्यूज पोर्टल द्वारा ब्लैक मेलिंग एवं उगाही के उद्देश से जादूगोड़ा के साइबर संचालन करने वालों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी की संलिप्त होने की बात कही है। जिसे डीजीपी अनुराग गुप्ता ने गंभीरता से लेते हुए कोल्हान प्रमंडलीय डीआईजी को स्वयं मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। इस बाबत पुलिस मुख्यालय द्वारा कोल्हान प्रमंडलीय डीआईजी को को पत्र प्रेषित किया गया है।

