टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवा निवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामंत्री आर.के. सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उन्हें स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने दिया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आर.के. सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मियों में शामिल थे —
अंजन चक्रवर्ती, अखिलेश कुमार झा, मलय अधिकारी, एस.एस. हुसैन (टीएमएल ड्राइव लाइन); बिपीन बिहारी लाल (कैब एंड कॉल फैक्ट्री); गुरदीप सिंह (प्रोग्राम मैनेजमेंट); मोहम्मद खलीलुल्लाह बैग (फाउंड्री)।

