लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक ने की आत्महत्या, महिला हिरासत में
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मानगो थाना अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी में रविवार को एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो पूजा पांडे नामक विवाहित महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था।
सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि पूजा पांडे विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ महीनों से अभिषेक अपने घर छोड़कर महिला के साथ टीचर्स कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला युवक को प्रताड़ित कर रही थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

