Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा रवि आनंद पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा रवि आनंद पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा रवि आनंद पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन हमें सत्य, सेवा, त्याग और अनुशासन की सीख देता है, उनके बताए मार्ग पर चलने की है आवश्यकता – उपायुक्त

    आज दिनांक 02.10.2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने जिले के गांधी चौक अवस्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

    इस मौके पर उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर विश्व को नई दिशा दी। उनका जीवन हमें सत्य, सेवा, त्याग और अनुशासन की सीख देता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति और भाईचारे का वातावरण स्थापित करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और स्वच्छता, सादगी एवं ईमानदारी को जीवन का मूल मंत्र बनाएं। उन्होंने कहा कि वे आजीवन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलें। उनके इस सिद्धांत को पूरी दुनिया ने अपनाया है। यही वजह है कि उनके जन्मदिवस को पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके विचारों का पालन कर हीं हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। वे देश के लिए एक समृद्ध विरासत छोड़ गये हैं और हमें उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिये।

    वहीं _*पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०)*_ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सादगी एवं देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके अहिंसा, सद्भावना, सहअस्तित्व एवं आपसी सहयोग के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उनके दिखाए रास्तों का अनुसरण हम सभी को करना चाहिए।

    _*उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय के समीप चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा*_

    उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय के सामने एवं आसपास में बन रहे चहारदीवारी एवं पुराने भवनों का डिमोलिश करने के संदर्भ जानकारी ली एवं विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    _*इस अवसर पर*_ उपरोक्त के अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री कयूम अंसारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विकेश कुणाल प्रजापति, अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री अबिश्वर मुर्मू, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा श्री सोमा खंडैत एवं अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदि कर्मयोगी अभियान” को लेकर आज जिले के आदिवासी बहुल चिन्हित 480 गांवों में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन
    Next Article कुंडहित में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, विजयादशमी की शुभकामनाएं

    Related Posts

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    July 21, 2026

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    July 21, 2026

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.