कुंडहित में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, विजयादशमी की शुभकामनाएं
कुंडहित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में 2 अक्टूबर 2025 को प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने दोनों महान नेताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, त्याग और देशहित की निष्ठा आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनता से गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग तथा शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के नारे को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया। समारोह में प्रखंड के कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें पूर्णिमा धर, मोहम्मद सरफुद्दीन, टार्जन खान, नवाज खान, मोहम्मद रकीब हुसैन, सद्दाम हुसैन, हकीमुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
समारोह के अंत में पूरे कुंडहित विधानसभा क्षेत्र की जनता को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और यह संकल्प लिया गया कि बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व समाज में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता रहेगा।

