जमशेदपुर बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति द्वारा वर्मामाइंस मेला का हुआ उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति द्वारा वर्मामाइंस मेला का उद्घाटन किया गया। जिसके पश्चात् वर्मामाइंस मेला में लगे हुए तमाम झूलों की शुरुआत हो गई। बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति द्वारा लगभग 48 वर्ष से हो रहे पूजा में प्रतिवर्ष मेले का आयोजन होता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले और विभिन्न प्रकार के करतब दिखाने वाले आते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबू झूला कंपनी लगभग कई वर्षों से अपनी सेवाएं मेले में देता रहा है। आज के मेले का उद्घाटन कोषाध्यक्ष उमेश सिंह, मेला प्रभारी सूरज सिंह, चंदन उपाध्याय, शंभू प्रसाद के करकमलो द्वारा हुआ। उद्घाटन के पश्चात बाबू वैद्य बाबू झूला सर्विस के मालिक ने बताया कि लगभग 48 वर्षों से सेवा देता आ रहा हूं। प्रतिवर्ष शांति और सद्भाव के साथ मेले का यह कार्यक्रम होता आ रहा है। इस मेले में आकर कभी किसी प्रकार की कोई परेशानी आज तक नहीं हुई। मैं भी यहां आकर बहुत शांति और सौहार्द का अनुभव करता हूं। कल बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व रघुवर दास जी के कर कमल द्वारा किया जाएगा। आज के इस उद्घाटन समारोह में महिला सदस्यों में रश्मि यादव, कैलाशपति, पूर्व सदस्यों में नितेश झा,सौरभ आदि सदस्य गण उपस्थित।

