Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व पर्यटन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विश्व पर्यटन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व पर्यटन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन

    उपायुक्त के हाथों विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं मिला प्रशस्ति पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर पर्यटन निदेशक के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के आदेश के आलोक में जिला खेल कार्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

     

    25 सितंबर को बच्चों के लिए ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस यूनिट एवं मास कम्यूनिकेशन विभाग के कुल 40 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। ट्रैकिंग प्रतियोगिता में तनवीर खान प्रथम और निशा द्वितीय स्थान पर रहे। एम.डी. सरफराज को ट्रैकिंग नियमों में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

     

    26 सितंबर को करीम सिटी कॉलेज में चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चित्रांकन प्रतियोगिता में श्रुति मंडल, रोशनी रानी शाह एवं पूजा गोराई ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में आयुष अस्थाना ने प्रथम एवं नंदनी दत्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

     

    27 सितंबर को घाटशिला स्थित बुरुडीह डैम में साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें बुरुडीह डैम समिति एवं पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोंको शामिल हुए। इस अवसर पर पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन स्थलों को अपने घर की तरह साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।

     

    कार्यक्रमों के समापन उपरांत आज उपयुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की, जिला पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोंको सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना रहा।

    विश्व पर्यटन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा अल्ट्रा का रनस्केप्स – 2 हुआ लांच , जमशेदपुर रनजीनियर्स के धावकों को मिला चांस
    Next Article यशवंत शुक्ला, अभिषेक ओझा और अभिषेक पासवान ने थामा जदयू का दामन

    Related Posts

    नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिवभक्तों की अनूठी भक्ति ने खींचा सबका ध्यान

    July 30, 2026

    साइंटिस्ट बनने निकली ज्योति की करंट से दर्दनाक मौत, यूनिवर्सिटी की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

    July 30, 2026

    नया एंटी-पेपर लीक बिल लोकसभा से पास हुआ, दोषियों को होगी 10 साल की सजा, 10 करोड़ तक जुर्माना

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिवभक्तों की अनूठी भक्ति ने खींचा सबका ध्यान

    साइंटिस्ट बनने निकली ज्योति की करंट से दर्दनाक मौत, यूनिवर्सिटी की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

    नया एंटी-पेपर लीक बिल लोकसभा से पास हुआ, दोषियों को होगी 10 साल की सजा, 10 करोड़ तक जुर्माना

    अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं: ईरान के हमले से मध्य पूर्व में तनाव

    दायरा फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन का इंटेंस अवतार

    शेख हसीना का ऐलान: दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी, हर हाल में सामना करेंगी

    1 अगस्त से बदलेंगे नियम: गैस, बैंक, रेलवे और टैक्स में बड़े बदलाव

    जयपुर: लाठियों और डंडों से पीटकर युवक की दिनदहाड़े हत्या

    सारनाथ को विश्व धरोहर: यूनेस्को की मान्यता से भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को नई ऊंचाई

    बूढ़े बाप की खामोशी: घर की दीवारों में गूंजता सन्नाटा और अनकहा दर्द

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.