सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर हुआ भव्य आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: सोना देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और थीम आधारित केक कटिंग से हुआ।
मुख्य अतिथि श्री धर्मेन्द्र सिंह (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से समाज सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्री अशोक अग्रवाल और श्री योगेश दवे ने प्रेरक उद्बोधन दिया।
समारोह में गीत, नृत्य, कविता और नाट्य मंचन जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। अंत में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

