स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत कुंडहित में स्वच्छोत्सव मनाया गया
निजाम खान।राष्ट्र संवाद
कुंडहित प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा 2025 के स्वच्छोत्सव थीम पर जल सहियाओं द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंचायत भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की गई और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान खाजुरी की मास्टर जल सहिया रत्ना रानी सिंह ने दुर्गा मंदिर परिसर में साफ-सफाई की। रिंकू फौजदार व रंजू गोराई ने नगरी पंचायत भवन में अभियान चलाया। बासिनी मुर्मू ने नटुलतला उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कार्यक्रम किया। शिखा चौधुरी ने पंचायत भवन में स्वच्छता शपथ दिलाई, वहीं गुलेनुर बीबी ने नौडीहा गांव के मस्जिद व विद्यालय परिसर की सफाई की।
इसी तरह सलमा हेंब्रम ने इंद्रपहरी आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को हाथ धुलाई का महत्व समझाया। आमलदही, सोनाचारा एवं असनलिया की जल सहियाओं ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई कर ग्रामीणों को जोड़ा।
लगातार एक सप्ताह से चले इस अभियान के माध्यम से पंचायत स्तर पर साफ-सफाई को प्राथमिकता देने और गांधी जयंती (02 अक्टूबर) को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्र भी स्वच्छ भारत के सपनों को साकार करने में योगदान दे सकें।

