Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नदियों पर शॉर्ट, मिड और लॉन्ग टर्म योजनाओं पर कार्य जारी : केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    नदियों पर शॉर्ट, मिड और लॉन्ग टर्म योजनाओं पर कार्य जारी : केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नदियों पर शॉर्ट, मिड और लॉन्ग टर्म योजनाओं पर कार्य जारी : केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल

    आईजीएनसीए में छठे नदी उत्सव का भव्य शुभारंभ, नदियों के सांस्कृतिक और पारिस्थितिक महत्व पर विचार-विमर्श

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नई दिल्ली। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में छठे नदी उत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर पांचवें नदी उत्सव में प्रस्तुत शोध पत्रों के संकलन की पुस्तिका और नदी उत्सव पोर्टल का लोकार्पण भी किया गया।

     

    अपने संबोधन में श्री पाटिल ने कहा कि नदियां हमारी संस्कृति और जीवन की धारा हैं, जिन्हें बचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि नदियों पर शॉर्ट टर्म, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म योजनाओं पर कार्य चल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वॉटर विजन@2047 के तहत गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

     

    आईजीएनसीए अध्यक्ष रामबहादुर राय ने नदियों को आस्था और उत्तरदायित्व का प्रतीक बताते हुए यमुना की सफाई के प्रयासों में आशा जताई। इस्कॉन नेता गौरांग दास और साध्वी विशुद्धानंद ने नदियों के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पारिस्थितिक महत्व पर जोर दिया।

     

    उत्सव के पहले दिन ‘रिवरस्केप डायनेमिक्स, चेंजेस एंड कंटिन्युटी’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई, जिसमें 45 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। साथ ही माई रिवर स्टोरी डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल में नदियों से जुड़े विचारोत्तेजक वृत्तचित्र प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम का समापन गुरु सुधा रघुरामन के शास्त्रीय गायन से हुआ।

     

    तीन दिवसीय महोत्सव 27 सितंबर तक जारी रहेगा, जिसमें प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और चर्चाएं आयोजित होंगी।

    नदियों पर शॉर्ट मिड और लॉन्ग टर्म योजनाओं पर कार्य जारी : केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ का सोना बरामद, 9 अपराधी गिरफ्तार
    Next Article कोल्हान में ईएसआईसी सुविधा बढ़ाने और समस्याओं के निवारण को लेकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम और ट्रेड यूनियनों की संयुक्त बैठक

    Related Posts

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 4, 2026

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.