Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और रंभा कॉलेज में संयुक्त रूप से मनाया गया हिंदी दिवस सह दिनकर जयंती समारोह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और रंभा कॉलेज में संयुक्त रूप से मनाया गया हिंदी दिवस सह दिनकर जयंती समारोह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और रंभा कॉलेज में संयुक्त रूप से मनाया गया हिंदी दिवस सह दिनकर जयंती समारोह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और रंभा स्नातक कॉलेज के हिंदी विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से हिंदी दिवस सह दिनकर जयंती के अवसर पर पंद्रह सितंबर से तेईस सितंबर तक विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इसके अंतर्गत चित्र लेखन प्रतियोगिता, स्वरचित कविता प्रतियोगिता, परिचर्चा , “कृष्ण की चेतावनी” सर्ग का सस्वर वाचन, पहेली, मुहावरों से वाक्य बनाओ प्रतियोगिता,

    इत्यादि का आयोजन विद्यार्थियों के बीच किया गया । चौबीस सितंबर को विजेता प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण किया गया।

    इस अवसर पर डॉक्टर सुमन लता ने ओज ,उत्साह और शौर्य के राष्ट्रवादी कवि रामधारी सिंह दिनकर पर अपना वक्तव्य रखा।

    आज राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस भी होने के कारण एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ भूपेश चंद्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज के प्रति सेवा का भाव ही सबसे बड़ा धर्म है।

    डॉ भूपेश चंद्र और असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई “कृष्ण की चेतावनी” सर्ग के सस्वर वाचन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में रहे ।

    असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी ने “तकनीकी युग में हिंदी का बढ़ता दायरा और भविष्य” विषय पर पी पी टी के द्वारा व्याख्यान दिया।

    महाविद्यालय के सचिव गौरव बचन ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा और संपर्क भाषा भी है।‌ इस भाषा से यह पूरा देश एक सूत्र में बंधा है। हमारा कर्तव्य है कि हम इस भाषा का सम्मान करें। हिंदी दिवस सह दिनकर जयंती कार्यक्रम का संयोजन कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर के द्वारा किया गया था।

    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर सतीश चंद्र ,डॉक्टर दिनेश कुमार यादव ,आई क्यू ए सी इंचार्ज डॉ गंगा भोला , डॉ किशन शर्मा और

    असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई का उल्लेखनीय योगदान रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर निवेदिता कुमारी, सविता महतो, दीपक कुमार,संजीत बांडिया,वैभवी बेहरा, सुमित्रा टुडू और बबीता रानी भकत की सक्रिय उपस्थिति रही।

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और रंभा कॉलेज में मनाई गई बाबासाहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती और उनकी जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रशांत किशोर- अशोक चौधरी एक दूसरे को जो कहना है कहें, लेकिन आचार्य कुणाल किशोर का नाम अपनी गंदी राजनीति में न घसीटे
    Next Article रंभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने मनाया अपना आठवां स्थापना दिवस

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.