29वां श्री श्याम जन्म महोत्सव अनुदान कूपन का आवरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। श्री श्याम मंदिर चांडिल बाजार परिसर में मंगलवार को 29वें श्री श्याम जन्म महोत्सव अनुदान कूपन का विधिवत आवरण भजनों की सुरमयी धुनों और हर्षोल्लास के माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में श्रद्धालुओं ने श्री खाटूवाले श्याम बाबा को भजनों से रिझाया।
अनुदान कूपन की पूजा पुजारी सुभाष शर्मा द्वारा विधि-विधान से की गई। इसके बाद श्री श्याम बाबा की आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। मौके पर उपस्थित भक्तों ने कूपन में सहयोग राशि का शुभारंभ कर आयोजन के प्रति आस्था और समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज राय, अध्यक्ष संजय चौधरी, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, मृत्युंजय दा, सचिव परमानंद पसारी, सह संयोजक दुर्गा चौधरी , उप सचिव हरीश सुल्तानिया, पंडित अश्वनी शर्मा, अशोक चौधरी, समाजसेवी रत्नाकर खैतान, विशाल चौधरी, नीरू जालान, प्रवीण जालान, संदीप सुल्तानिया, बॉबी जालान, पिंटू वर्मा, रवि शर्मा, अप्पू खा रवि सुल्तानिया,मोंटी चौधरी, यादव भगत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

