दलमा सफारी विकास व पलायन रोकने को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल वन पदाधिकारी से मिला
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला वन पदाधिकारी सबा अहमद अंसारी से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने 9 सूत्रीय मांगें रखीं, जिनमें वनाधिकार पट्टों का त्वरित वितरण, वन उत्पाद आधारित रोजगार सृजन, 11 प्रखंडों में फलदार वृक्षारोपण, 10 लाख कटहल वृक्ष योजना, दलमा लेपर्ड सफारी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना, उद्योगों को CSR के अंतर्गत वनों के विकास से जोड़ना व प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों से वृक्षारोपण कराना शामिल था।
वन पदाधिकारी ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल थे।

