जामताड़ा में 80 गांवों में आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ
राष्ट्र संवाद सं
23 सितंबर 2025 को जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंडों के चिन्हित 80 गांवों में आदि कर्मयोगी अभियान रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत विलेज लेवल कार्यशाला आयोजित की गई और 80 आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ हुआ। यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक विकास पर केंद्रित है। कार्यशालाओं में विलेज एक्शन प्लान बनाने पर चर्चा हुई। 2 अक्टूबर को सभी 480 चिन्हित गांवों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित होंगी, जहां योजनाओं का चयन होगा। प्रत्येक गांव में 15-20 वॉलेंटियर नामित किए जाएंगे जो विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

