Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेपाल में सुशीला कार्की का प्रधानमंत्री बनना महिला सशक्तीकरण का शानदार उदाहरण: मोदी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    नेपाल में सुशीला कार्की का प्रधानमंत्री बनना महिला सशक्तीकरण का शानदार उदाहरण: मोदी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेपाल में सुशीला कार्की का प्रधानमंत्री बनना महिला सशक्तीकरण का शानदार उदाहरण: मोदी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    इंफाल, 13 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को पदभार संभालने पर बधाई दी और उनकी नियुक्ति को ‘‘महिला सशक्तीकरण का एक शानदार उदाहरण’’ बताया। मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल साझा इतिहास, आस्था और सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े घनिष्ठ मित्र रहे हैं तथा नयी दिल्ली वहां सत्ता हस्तांतरण के समय पड़ोसी देश के लोगों के साथ दृढ़ता से खड़ी रही।

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से कार्की को बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि वह नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी।’’  नेपाल की पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की शुक्रवार रात देश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने वाली पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। मोदी ने कहा, ‘‘कार्की का उस देश के शीर्ष पद पर आसीन होना महिला सशक्तीकरण का एक उदाहरण है।’’

    कार्की के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने से कई दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता समाप्त हो गई। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के कारण देशव्यापी आंदोलन के चलते के.पी. शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कार्की को अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, नेपाल के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और सरकार विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व करने वाले युवा प्रदर्शनकारियों की एक बैठक के बाद चुना गया था।

    मोदी ने नेपाल के लोगों की भी सराहना की और उल्लेख किया कि पिछले कुछ दिनों में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच, कैसे नागरिक, खासकर युवक और महिलाएं, इमारतों की सफाई और रंग-रोगन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं नेपाल के लोगों को भी बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने इतने अशांत समय के बावजूद लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च रखा है।’’ भारत की एकजुटता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश ‘‘एक साथ आगे बढ़ रहे हैं’’ तथा नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा और स्थिरता की आकांक्षा का समर्थन करने के लिए नयी दिल्ली की प्रतिबद्धता दोहराई।

    नेपाल में सुशीला कार्की का प्रधानमंत्री बनना महिला सशक्तीकरण का शानदार उदाहरण: मोदी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘वोट बैंक’ की राजनीति से पूर्वोत्तर को नुकसान, अब विकास का इंजन बन रहा क्षेत्र : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article पटना में जेपी नड्डा की अहम बैठक, बूथ स्तर पर एनडीए कार्यकर्ताओं के सामंजस्य पर जोर

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.