Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, स्कूल के सरकारीकरण का संकल्प
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, स्कूल के सरकारीकरण का संकल्प

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, स्कूल के सरकारीकरण का संकल्प

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा। नरवापहाड़ स्थित सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुआ। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व जिप अध्यक्ष बुलू रानी सिंह, विद्यालय प्राचार्य बनवारी दास और दुलू राम सरदार उपस्थित थे।

    जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि घाटशिला से दिवंगत विधायक एवं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने विद्यालय के सरकारीकरण का सपना देखा था। वे उस अधूरे सपने को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में लंबित फाइल को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे, ताकि 1982 से वित्तविहीन इस विद्यालय के 350 से अधिक आदिवासी छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

    पूर्व जिप अध्यक्ष बुलू रानी सिंह ने इस मौके पर शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। विद्यालय प्राचार्य बनवारी दास और शिक्षक दुलू राम सरदार ने बच्चों को मेहनत और अनुशासन से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि माता-पिता के बाद जीवन में शिक्षक ही मार्गदर्शक होते हैं।

    कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग:

    प्राचार्य बनवारी दास, उपप्राचार्य सुशील सोरेन, तारा पद गोप, दुलू राम सरदार, राजन मुर्मू, बुधराम हेंब्रम, गोदाई भूमिज, रोडियो सोरेन, मनोरंजन महाली, दसमत किस्कू, स्थानीय मुखिया पलटन मुर्मू, रास बिहारी दास, बी.बी. बेसरा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान स्कूल के सरकारीकरण का संकल्प
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहर्ष एवं उत्साह के साथ बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस
    Next Article हल्दीपोखर तथा गंगाडीह में हर्षोल्लास के साथ जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.