उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों को दिया प्रमाण पत्र
राष्ट्र संवाद सं
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जामताड़ा जिला अंतर्गत नगर भवन दुलाडीह में “आदि कर्मयोगी” अभियान रिस्पोंसिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत चल रहे 03 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब के समापन समारोह आज दिनांक 03.09.2025 को आयोजित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०), परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अनंत कुमार के अलावा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर आदि मौजूद रहे।
_*जनजातीय लोगों के हित में उनके विकास, सहमति एवं अपेक्षा के अनुरूप विजन प्लान का निर्माण करना है – उपायुक्त*_
समापन समारोह के अवसर पर उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर कहा कि जामताड़ा जिले के चिन्हित आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में योजनाओं के सैचुरेशन, विकास कार्यों की लोक संचालित प्लानिंग एवं स्थानीय समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से “आदि कर्मयोगी” अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। आप लोगों को अब यहां से जाकर विलेज लेवल मास्टर ट्रेनर को ब्लॉक प्रोसेस लैब के जरिए 2 दिनों का प्रशिक्षण देना है। उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण के जरिए आप लोगों ने इन तीन दिनों में जनजातीय लोगों के हित में उनके विकास, उनकी सहमति एवं अपेक्षा के अनुरूप विजन प्लान का निर्माण अग्रिम कार्य को किस तरह करना है यह चरणबद्ध तरीके से सीखे हैं। आप लोगों ने काफी मेहनत किया है। आने वाले समय और अधिक मेहनत करेंगे। आप सभी एक एक गांव को एडॉप्ट करेंगे जिसमें विलेज लेवल 20 वॉलंटियर्स के साथ मिलकर खुद से उस गांव के विकास के लिए विलेज लेवल प्लान तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि आप लोग अवगत हैं कि दुनिया में तीन तरह के देश हैं, विकसित, विकासशील एवं अविकसित देश। विकसित देश के पास अपने जरूरत से काफी ज्यादा पैसा है वहीं अविकसित देश के पास पैसे का अभाव है, वहीं विकासशील देश के पास पैसा तो होता है लेकिन ज्यादा नहीं होता है उन्हें विकास के लिए राशनलाइजिंग करना होता है।
_*गांवों में जाकर सभी जरूरी चीजों, सुविधाओं आदि का प्रॉपर आकलन करते हुए प्लान तैयार करें – उपायुक्त*_
उन्होंने कई उदाहरण देते हुए समझाया कि जैसे हमलोग अपने पैसे को बजट कर के प्लानिंग से कार्य करते हैं वैसे ही गांवों में जाकर जरूरी चीजों, सुविधाओं आदि का प्रॉपर आकलन करते हुए प्लान तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्लान बनाएं कि जिससे लोगों को रोजगार भी मिल सके, विलेज लेवल मास्टर ट्रेनरों को इस दिशा में बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ऐसा उदाहरण सेट करें कि भारत सरकार को भी जानकारी हो कि जामताड़ा कहां है, सब लोग रिकॉग्नाइज करेंगे। कहा कि हम लोग का अधिकारी हैं आप लोगों को गाइड करने का काम करते हैं, आप लोग जिले में लंबे समय तक रहेंगे, अभियान के तहत जो भी चीज़ें जिले में आएगी उसका क्रेडिट आप सबों का होगा। ऐसे में मन से यह भ्रम को दूर कर लें कि टाइम पास करना है, मेहनत करना है अभियान को सही दिशा देना है और पूरे मनोयोग से कार्य करना है ताकि नेशनल लेवल पर कंपटीट कर अभियान को सफल बनाते हुए प्रत्येक चिन्हित गांवों के लिए प्रोपर प्लानिंग करनी है एवं उसी अनुरूप आकलन करते हुए विलेज प्लान देंगे। कहा कि इसका रेगुलर मॉनिटरिंग करेंगे। आगे कहा कि 01 महीना के अंदर सभी चिन्हित गांवों को जिला से लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारी एडॉप्ट करेंगे।
_*विभिन्न गतिविधियों के जरिए दिया गया प्रशिक्षण*_
वहीं आज प्रशिक्षण के दौरान मास्टर प्रशिक्षकों नेआदि कर्मयोगी किस तरह से कार्य करेगें पर चर्चा की गई, प्रतिभागियों द्वारा जिला स्तरीय शेड्यूल बनाया गया साथ ही स्व मूल्यांकन किया गया, इसके अलावा छोटे-छोटे मोटिवेशनल गतिविधियों के माध्यम से अन्य विभागों साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की सलाह दी गई।
_*सभी 30 प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र*_
उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०), परियोजना निदेशक आईटीडीए एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब में सफल पार्टिसिपेशन को लेकर सम्मिलित कुल 30 प्रतिभागियों (प्रत्येक प्रखंड से 05) को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

