सिदगोड़ा में फर्जी सिक्योरिटी गार्ड भर्ती का खुलासा, तीन हिरासत में
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शिव सिंह बागान स्थित एक सिक्योरिटी एजेंसी कार्यालय में सोमवार को नौकरी घोटाले को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, G4S सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर संचालित कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। युवाओं से 5-5 हजार रुपये वसूले जा रहे थे, लेकिन नौकरी देने के बजाय उन्हें लगातार टहलाया जा रहा था।

आरोप है कि दर्जनों युवा इस ठगी का शिकार हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग कार्यालय पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच में असली किंगपिन का पर्दाफाश होता है या मामला रफा-दफा कर दिया जाता है।


