जमशेदपुर मणिपाल मेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत पर बवाल, प्रबंधन के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
प्रबंधन ने मानी छात्रों की मांग, आंदोलन हुआ खत्म
दिव्यांशु आत्महत्या प्रकरण में ब्रह्मर्षि विकास मंच सक्रिय, जांच कमेटी बनाने की तैयारी
मणिपाल मेडिकल कॉलेज के छात्र दिव्यांशु पाण्डेय के आत्म हत्या की जांच हो:डॉ परितोष
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मणिपाल मेडिकल कॉलेज में तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे की सल्फास खाने से हुई मौत के बाद छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि समय पर एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिलने से दिव्यांशु की जान गई। उन्होंने डॉक्टर विनय कुमार और सुमित झा को हटाने की मांग की।

प्रदर्शन के बीच प्रबंधन ने सुमित झा को निलंबित करने, हॉस्टल में पांच एम्बुलेंस की सुविधा देने और एक हाई लेवल जांच कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया।
न्याय की प्रत्याशा में छात्र, खामोशी में छिपा आक्रोश
छात्रों का कहना है कि दिव्यांशु की मौत की निष्पक्ष जांच जरूरी है और जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, वे न्याय की प्रतीक्षा में रहेंगे। आंदोलन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन छात्रों के बीच “तूफान के पहले वाली खामोशी” देखने को मिल रही है। यदि न्याय नहीं मिला, तो यह खामोशी फिर बड़े आंदोलन का रूप ले सकती है।

मणिपाल मेडिकल कॉलेज के छात्र दिव्यांशु पाण्डेय के आत्म हत्या की जांच हो:डॉ परितोष

जमशेदपुर। मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के छात्र दिव्यांशु पांडेय के आत्महत्या पर कांग्रेस नेता सह जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष सिंह ने गहरी संवेदना प्रकट की है साथ ही साथ घटना के उपरांत छात्रो द्वारा प्रबंधन पर लगाये गये गंभीर आरोप पर कहा की मणिपाल प्रबंधन एम बी बी एस एवं अन्य कोर्स के लिए छात्रो से मोटी रकम वसूलता है मगर सुबिधा के नाम पर कुछ नहीं है। छात्र अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है । छात्रों का यह आरोप की दिव्यांशु के आत्महत्या के प्रयास के पश्चात 45 मिनट तक एम्बुलेंस का नहीं पहुंचना प्रबंधन के गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। अगर समय पर एम्बुलेंस पहुँच जाती तो उसकी जान को बचाया जा सकता था ।जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने कहा कि प्रबंधन के ख़िलाफ़ जल्द स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर समस्याओं से अवगत करा कर जाँच की माँग की जाएगी एवं छात्र हित में किसी प्रकार की भी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*दिव्यांशु आत्महत्या प्रकरण में ब्रह्मर्षि विकास मंच सक्रिय, जांच कमेटी बनाने की तैयारी*
जमशेदपुर। दिव्यांशु की आत्महत्या प्रकरण में ब्रह्मर्षि विकास मंच ने भी संज्ञान लिया है। मंच की ओर से मामले की गहन जांच के लिए जांच कमेटी बनाने पर विचार किया जा रहा है। यह कमेटी प्रबंधन के साथ वार्ता कर दिव्यांशु को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।


