सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2025 भव्य रूप से संपन्न, ‘बढ़ते कदम’ पत्रिका का विमोचन और सेवा सम्मान की घोषणा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2025 आज माइकल जॉन ऑडिटोरियम में बड़े ही धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जेसीएपीसीपीएल जमशेदपुर के प्रबंध निदेशक श्री अभिजीत ए. ननोटी, विश्वविद्यालय के संस्थापक सह कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह, कुलपति डॉ. जे. पी. मिश्रा, कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आजाद और ट्रस्ट की सदस्य डॉ. निर्मला शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

इस मौके पर विश्वविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘बढ़ते कदम’ 2025 का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिनमें नृत्य, गीत और नाट्य मंचन शामिल रहा। कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आजाद ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।

विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष से ‘एस. डी. सिंह स्मृति सेवा सम्मान’ की शुरुआत की गई, जिसके तहत शिक्षा, सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य, उद्योग और पर्यटन क्षेत्र में योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया। साथ ही ‘राधेश्याम अग्रवाल स्मृति हिन्दी सम्मान’ की भी घोषणा की गई, जिसके तहत हिन्दी पठन-पाठन में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अभिजीत ए. ननोटी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जमशेदपुर शिक्षा के लिए उत्कृष्ट शहर है और सोना देवी विश्वविद्यालय छात्रों को बेहतर माहौल उपलब्ध करा रहा है। समारोह के अंत में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन और स्वर्गीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन न केवल स्वागत और सम्मान का मंच बना बल्कि विश्वविद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धता, शैक्षणिक प्रगति और विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में ठोस पहल का भी प्रतीक रहा।

इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले कई विशिष्ट लोगों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित गणमान्य अतिथियों में टाटा स्टील के पूर्व कॉर्पोरेट संचार प्रमुख एवं सलाहकार बोर्ड सदस्य प्रभात शर्मा, होटल ताज विवांत के प्रणेता आदित्य गौड़, ट्रेड यूनियन नेता राकेश्वर पांडे, जिला बार काउंसिल उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजेश शुक्ला, जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन महासचिव आर. के. सिंह, टाईमकेन यूनियन महासचिव विजय यादव, चमकता आईना के संपादक ब्रज भूषण (छोटकू जी) और इस्पात मेल के संपादक जय प्रकाश राय

पूरबी घोष सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहे। मुख्य अतिथि जेसीएपीसीपीएल के एमडी अभिजीत ए. ननोटी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जमशेदपुर शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र है और सोना देवी विश्वविद्यालय छात्रों को बेहतर माहौल प्रदान कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचते हुए अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा दी।

समाज विज्ञानी रवीन्द्र नाथ चौबे, उदितवाणी संपादक उदित अग्रवाल और कुलपति डॉ. जे. पी. मिश्रा ने शिक्षा के महत्व और आत्मज्ञान के मूल्यों पर अपने विचार साझा किए। कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में दबे भय और आशंका को दूर कर उन्हें शिक्षा और कौशल विकास का उत्तम वातावरण उपलब्ध कराना है।

