Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रहमानंद नारायणा अस्पताल ने रचा इतिहास, नई हार्ट तकनीक से मरीज को राहत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ब्रहमानंद नारायणा अस्पताल ने रचा इतिहास, नई हार्ट तकनीक से मरीज को राहत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रहमानंद नारायणा अस्पताल ने रचा इतिहास, नई हार्ट तकनीक से मरीज को राहत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण चिकित्सीय उपलब्धि के रूप में, ब्रहमानंद नारायणा अस्पताल, जमशेदपुर ने पहली बार ऑर्बिटल एथरेक्टॉमी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह न्यूनतम इनवेसिव (कम जटिल) तकनीक है, जिसका उपयोग गंभीर रूप से कैल्सीफाइड कोरोनरी आर्टरी डिज़ौज के उपचार में किया जाता है। इस प्रक्रिया से 74 वर्षीय मरीज को राहत मिली, जो तीन वर्षों से सीने में दर्द से जूझ रहे थे।

    मरीज, जिनका 2012 में सबड्यूरल हेमेटोमा का ऑपरेशन हुआ था, उन्हें परिश्रम करने पर सीने में दर्द होता था, लेकिन बेहोशी या सूजन का कोई इतिहास नहीं था। कार्डियक जाँच-ईसीजी और इकोकार्डियोग्राफी के बाद कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई, जिसमें गंभीर कैल्सिफिकेशन सामने आया, जिससे पारंपरिक एंजियोप्लास्टी करना कठिन हो गया।

    वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अखलाक अहमद ने बताया, “गंभीर कैल्सिफाइड कोरोनरी आर्टरी में सामान्य बलून ब्लॉकेज को प्रभावी ढंग से खोल नहीं पाते। ऑर्बिटल एथरेक्टॉमी हमें सटीक रूप से कैल्सिफाइड प्लाक को हटाने की सुविधा देती है, जिससे स्टेंट सफलतापूर्वक डाला जा सके।

    ऐसी बीमारियों का समय पर पता लगना बेहद जरुरी है, क्योंकि देर होने पर उपचार के विकल्प सीमित हो जाते हैं। इस प्रक्रिया में प्रभावित आर्टरी में एक पतली कैथेटर डाली जाती है, जिसमें डायमंड-कोटेड बर्र उच्च गति से घूमकर कठोर प्लाक को तोड़ता है। इसके बाद बलून एंजियोप्लास्टी और स्टेंट डाला जाता है, जिससे रक्त प्रवाह बहाल होता है। यह पद्धति कई उच्च जोखिम वाले मरीजों में ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता को टाल देती है।

    नई हार्ट तकनीक से मरीज को राहत ब्रहमानंद नारायणा अस्पताल ने रचा इतिहास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जांच अभियान, नशे में गाड़ी चलाने पर ₹10,000 जुर्माना
    Next Article स्कूल बसों का जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर दिया जोर

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.