पूर्वांचल दुर्गा पूजा कमिटी का भूमि पूजन सम्पन्न, भव्य पंडाल बनेगा आकर्षण का केंद्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टेल्को इंजन पार्क स्थित पूर्वांचल दुर्गा पूजा कमिटी का भूमि पूजन शनिवार को पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही इस वर्ष के पूजा पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। 1953 से निरंतर भव्य पूजा आयोजन के लिए प्रसिद्ध यह कमिटी इस बार भी आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है।

पंडाल का निर्माण बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बारीक कलाकृतियों का अद्भुत नजारा दिखेगा। साथ ही मेले का आयोजन भी होगा, जिसमें झूले, दुकानें और मनोरंजन की विविध व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व डीएसपी कमल किशोर, समाजसेवी पप्पू सिंह, भाजपा जिला मंत्री पप्पू सिंह, समाजसेवी राजू सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष एस.एन. सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, पवन सिंह, भाजपा नेता राकेश कुमार, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव रंजन और सुजीत कुमार मौजूद रहे।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष सन्नी सिंह, महासचिव अशोक उपाध्याय, प्रफुल सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर कुमार, उमेश प्रधान समेत पूरी कमिटी ने अहम भूमिका निभाई।


