भरत सिंह ने पूर्व शिक्षा मंत्री स्व॰ रामदास सोरेन को उनके आवास जाकर दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह आज झारखंड के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन जी के आवास पर पहुँचे और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने स्व. सोरेन जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि स्व॰.रामदास सोरेन जी से मेरे व्यक्तिगत संबंध थे, विगत दिनों आर.वी.एस. कॉलेज में संथाली भाषा में आयोजित सेमीनार में भी वे राँची से चलकर कार्यक्रम में सम्मलित हुए, वे एक सरल सुलभ जनप्रतिनिधी थे, उनका जाना झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

भरत सिंह ने स्व. सोरेन जी के पुत्र सोमेश सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस दौरान भरत सिंह के साथ भरत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष विक्की श्रीवास्तव, रंधीर सिंह, सुधीर पाण्डे, राजेश सिंह, राजेश चावला, लखविन्दर सिंह, मनीन्दर सिंह, अमनदीप सिंह आदि लोग उपस्थित थे।


