Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग बुधवार को दिवंगत पूर्व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि “दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन के बाद कुछ ही दिनों में रामदास सोरेन जी का चले जाना मेरे लिए असहनीय पीड़ा और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने याद किया कि रामदास सोरेन ने संघर्ष से अपनी पहचान बनाई और झारखंड आंदोलन में अहम योगदान दिया।

    सीएम ने कहा कि रामदास सोरेन हमेशा आम लोगों के दुःख-दर्द दूर करने के लिए खड़े रहे। एक मंत्री के रूप में वे बच्चों को बेहतर शिक्षा और सरकारी विद्यालयों की आधारभूत संरचना मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि “रामदास सोरेन अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका व्यक्तित्व और कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।” उन्होंने उन्हें शत-शत नमन किया।

     

    परिजनों से मिलकर जताई संवेदना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड दुर्गा पूजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअलकुशा मोड़ जाम करने वाले आंदोलनकारियों और सियालजोरी थाना प्रभारी के बीच हुई झड़प
    Next Article संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि को संसद में मान्यता मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जताया आभार

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.