घाटशिला में स्व0 रामदास सोरेन के नाम से लगाए गए 51 पौधे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पर्यावरण मित्र घाटशिला, बड़ाजुड़ी और कदमडीह समूह ने अपने रविवारीय विशेष पौधारोपण अभियान के तहत बड़ाजुड़ी गांव के फुटबॉल मैदान में घाटशिला विधायक सह झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री स्व0 रामदास सोरेन के नाम से 51 पौधे लगाए और श्रद्धांजलि अर्पित किया। पर्यावरण मित्र के स्वयंसेवकों ने प्रो इंदल पासवान और प्रताप कुमार अधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ मिलकर यह विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। सर्वप्रथम सभी लोगों ने मैदान में एकत्रित होकर एक श्रद्धांजलि सभा की जिसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत रामदास सोरेन जी की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई। उसके बाद सभी लोगों ने मिलकर पौधारोपण किया।

फुटबॉल मैदान के किनारे किनारे करंज, छतनी, कटहल, काजू और जामुन के 51 पौधे लगाए गए वही ग्रामीणों के बीच 50 पौधे वितरित किए गए। सभी ग्रामीणों ने भरोसा दिलाए कि ये पौधे अपने विधायक और मंत्री रामदास सोरेन जी के याद में अपने अपने घरों के आसपास लगाएंगे। आज के इस विशेष पौधारोपण अभियान में डॉ चिरंतन महतो, सलमान मार्दी, नीतीश भकत, भावेश भकत, तपन कर्मकार, भागीरथ गोप, उत्तम गोप, नयन भकत, काँचन भकत, किशोर भकत, विकाश दास, आकाश दास, गुरुपद भकत, अनीश मन्ना ने सक्रिय भूमिका निभाई।


