सूर्या हांसदा के तथाकथित एनकाउंटर मामले में सूर्या नारायण हांसदा के परिवार से मिलने जानें के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का पोसाई मोड़ में भव्य स्वागत
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: सूर्या हांसदा के तथाकथित एनकाउंटर मामले में सूर्या नारायण हांसदा जी के परिवार से मिलने जानें के क्रम में आज माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी का पोसाई मोड़ में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया!
पूर्व मुख्य्मंत्री अर्जुन मुंडा नें कहा कि जिस तरह से सूर्या हांसदा का एनकाउंटर पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया है यह एनकाउंटर नहीं बल्कि लिए हत्या है!सूर्या हांसदा झारखंड के खनिज संपदा को लुटने के विरोध में लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे,जिससे उनके दुश्मनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही थी!लगातार क्षेत्र में हो रहे गलत कार्य का विरोध करना उनको भारी पड़ गया!जिस तरह से झारखंड में मूलवासी आदिवासियों का धर्म परिवर्तन बड़ी संख्या में कराया जा रहा है उसके विरोध में सूर्या हांसदा अपने आदिवासी समाज में जाकर धर्म के प्रति जागरुक कर रहे थे,जिसके कारण धर्म विरोधियों के आँखों में वें खल रहें थे!जनता के हित में उनका विद्रोही तेवर भी भ्रष्टाचारियों को तकलीफ दे रही थी! वह लगभग 200 आदिवासी बच्चों की पढ़ाई, लिखाई,खाने का खर्चा खुद उठाते थे और उन्हें समाज के प्रति अपने धर्म के प्रति जागरुक कर रहे थे!वें चार बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके थे!पुलिस प्रशासन द्वारा उनका एनकाउंटर किया जाना संदेह के घेरे में है और इसका निष्पक्ष जांच बहुत जरूरी है!जिस तरह से यह एनकाउंटर हुआ है उसमें कई बिंदु ऐसे है जो सवाल खड़े करता है! पुलिस प्रशासन के FIR और उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया गया बयान में जमीन आसमान का फर्क है!जनता का विश्वास पुलिस प्रशासन पर से पूरी तरह से उठ गया है जनता को पारदर्शिता और न्याय चाहिए! झारखंड सरकार नें इस घटना पर सीआईडी जांच के लिए कहा है लेकिन सीआईडी भी राज्य सरकार का ही अंग है जिससे इसकी जांच सही ढंग से नहीं हो पाएगी इसीलिए हमारी मांग है कि इस घटना की जांच सीबीआई के द्वारा किया जाए जिससे इस घटना का सारा सच्चाई सामने आ जाए!
भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि गोड्डा के सूर्या हांसदा का निर्मम हत्या पुलिस प्रशासन ने कर दिया जिसको पुलिस प्रशासन ने एनकाउंटर का नाम दे दिया!जिससे पुरे झारखंड के लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है!हत्याकांड के मामले की जांच हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी ने 7 सदस्यीय जांच टीम गठित की है,जिसमें जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी,श्री अमर बाउरी जी,श्री भानु प्रताप शाही जी,पूर्व सांसद श्री सुनील सोरेन जी,श्री अमित मंडल जी,श्री रणधीर सिंह जी तथा श्रीमती अनीता सोरेन की शामिल है!सूर्या नारायण हांसदा जी के परिवार से मिलने जानें के क्रम में आज माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी का पोसाई मोड़ में जामताड़ा भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा सूर्या हांसदा के एनकाउंटर मामले में विचार विमर्श किया गया!
मौक़े पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय,भाजपा नेता सुनील हांसदा,दुबराज मंडल,तरुण गुप्ता,ज़िला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल,कार्यालय मंत्री प्रवीण मिश्रा,अबीता हांसदा,सूखेन्द्र टुडू,मनोज दें,रमेश राउत सहित अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहें!

