जिले में आन बान और शान से लहराया तिरंगा; हर्ष और उल्लास से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस
राष्ट्र संवाद सं
आज दिनांक 15.08.2025 को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं पुनीत अवसर पर जिले भर में हर्षोल्लास पूर्वक हमारे आन बान और शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज को फहराया गया एवं देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों एवं महापुरुषों को नमन किया गया।
जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग एवं खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड डॉ० इरफान अंसारी के द्वारा पैरेड निरीक्षण के उपरांत राष्ट्रध्वज फहराया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गई।
_*शहर में विभिन्न स्थलों पर महापुरुषों की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण*_
इससे पूर्व निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार गांधी मैदान में सबसे पहले शहर के विभिन्न स्थानों में अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०) एवं तत्पश्चात उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) पहुंचे। उन्होंने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पण कर वीर शहीदों को नमन किया एवं सलामी मंच पर पहुंचे।
_*मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, डॉ० इरफान अंसारी ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा*_
वहीं निर्धारित समय के अनुसार मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड डॉ० इरफान अंसारी ने वीर कुंवर सिंह, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा एवं सिदो कान्हो प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी मैदान पहुंचे एवं शहीद बेदी पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात माननीय मंत्री सलामी मंच पर पहुंचे व सलामी ली। इसके उपरांत माननीय मंत्री जी द्वारा खुले वाहन में सवार होकर पैरेड का निरीक्षण किया गया तथा राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं अपने विभाग एवं जिले की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया।
◼️ _*समाहरणालय में उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने फहराया राष्ट्रध्वज*_
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज दिनांक 15.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी , जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने अपने आवासीय कार्यालय, समाहरणालय परिसर, उपायुक्त न्यायालय एवं होम गार्ड कार्यालय परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया एवं तिरंगे को सलामी दी गई।
_*न जाने कितनों ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब जाकर हमें यह आजादी मिली, इसे अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु लें संकल्प – उपायुक्त*_
उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में न जाने कितनों ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब जाकर हमें यह आजादी मिली। उन्होंने कहा कि शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाकर रखें। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म-निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सद्भाव की भावना को बनाए रखने में शत प्रतिशत अपना योगदान दें।
*_इस अवसर पर_* वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती राधारानी सोरेन, उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय वरीय एवं कनीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

