सूर्य मंदिर समिति का जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न, रघुवर दास रहे मुख्य अतिथि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिन बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल हुआ, जिसमें नन्हें प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को रोमांचित किया।

समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह और अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बाल-राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के 30 फाइनलिस्ट और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के 7 समूहों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सामाजिक एवं पर्यावरणीय विषयों पर आधारित नृत्य प्रस्तुति और नन्हें बाल गोपाल-राधा रानी के मनमोहक रूप ने सभी को आकर्षित किया।

मुख्य अतिथि रघुवर दास ने झारखंडवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ते हैं। वहीं, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि तीन दिन तक चले इस महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आनंद से सराबोर कर दिया।

ये रहे परिणाम:
बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभिनव पटेल, द्वितीय स्थान पर गुरमीत सिंह, तृतीय स्थान पर पिणांक खिमानी विजयी रहे। विजयी प्रतिभागियों को क्रमशः 5 हजार, 3 हजार एवं 2 हजार की राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट की गई। वहीं, 27 अन्य को नकद सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में प्रथम स्थान पर आरवीडी क्रू, द्वितीय स्थान पर बीडीसी डांस ग्रुप एवं तृतीय स्थान पर एवी डांस ग्रुप की टीम विजयी रही। विजयी समूहों को क्रमशः 15 हजार, 11 हजार और 7 हजार की राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। वहीं, फाइनल में जगह बनाने वाली टीम संभव ग्रुप एवं शांति क्रू को सांत्वना पुरस्कार के रूप में नकद प्रोत्साहन राशि भेंट की गयी।


