शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर अर्जुन मुंडा ने जताया शोक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि –
“राज्य के साथ-साथ टेल्को के घोड़ाबांधा ने अपना एक बेटा खो दिया है।”
श्रमदान से बनी थी सड़क
अर्जुन मुंडा ने याद किया कि घोड़ाबांधा में कभी सड़क नहीं हुआ करती थी। उस समय श्रमदान कर सड़क का निर्माण करवाने का काम उन्होंने और रामदास सोरेन ने मिलकर किया था।

आंदोलन की यादें
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती दौर में दोनों ने साथ मिलकर कई आंदोलन किए।
बाद में रामदास सोरेन झामुमो में चले गए और वे भाजपा में आ गए।
मगर पास-पड़ोस में घर होने से घरेलू रिश्ते हमेशा बने रहे।
मृदुल स्वभाव के व्यक्ति
अर्जुन मुंडा ने कहा—
> “रामदास सोरेन मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है।”

राज्य में शोक
अर्जुन मुंडा ने कहा कि रामदास सोरेन के निधन से न केवल झामुमो परिवार, बल्कि पूरा झारखंड आज शोक में है।
अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

