मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर मुखिया सूरजमुखी हेंब्रम ने जताया शोक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जामताड़ा: झारखंड आंदोलनकारी बाबुधन टुडू की पुत्रबधु एवं बागडेहरी पंचायत की मुखिया सूरजमुखी हेंब्रम ने झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सोरेन सदैव झारखंड की अस्मिता और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहे। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। मुखिया सूरजमुखी हेंब्रम ने शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

