मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर टीएमसी जिलाध्यक्ष ने जताया शोक
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर है। जामताड़ा जिला तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अध्यक्ष ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन का जाना झारखंड की राजनीति और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सदैव गरीबों, आदिवासियों और वंचितों की आवाज बुलंद करते रहे। जिलाध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

