दिव्यांग पुत्र के ऑन द स्पॉट पेंशन स्वीकृति होने पर फरियादी ने उपायुक्त के प्रति जताया आभार, बोले – धन्यवाद डीसी महोदय
राष्ट्र संवाद सं
आज दिनांक 13.08.2025 को प्रखंड कार्यालय करमाटांड़ – विद्यासागर में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा कैंप कार्यालय का आयोजन किया गया। आयोजित कैंप कार्यालय में प्रखंड क्षेत्र से आए 39 से अधिक लोगों व्यक्तियों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा, उपायुक्त ने सहज एवं संवेदनशील होकर सभी समस्याओं को बारी बारी से सुनते हुए अंचल अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। इस क्रम में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन, आवास, आपदा राहत, जमीन विवाद, मनरेगा पशुशेड, अबुआ आवास/पीएम आवास के लिए कुरुवा पंचायत के स्वयंसेवक द्वारा अवैध राशि की मांग किए जाने की शिकायत, जमीन घेराबंदी, बिजली के तार जर्जर होने सहित अन्य शिकायतों/समस्याओं को उपायुक्त के द्वारा सुना गया। कैंप कार्यालय के दौरान उपायुक्त द्वारा पेंशन की समस्याओं पर जांच करवाते हुए तकनीकी बिंदुओं पर जानकारी ली। वहीं कुरुवा ईपंचायत में स्वयं सेवक के द्वारा अवैध राशि की मांग की शिकायत पर उसे स्पष्टीकरण करने एवं तत्काल उसे हटाने का निर्देश दिया। वहीं वृद्धा पेंशन से जुड़े मामले में फंड प्राप्त होते ही अगले 15 दिनों में 3-4 माह से लंबित पेंशन राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। वहींअन्य सभी समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अधिकतर समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया, जिससे कैम्प कार्यालय में आए आमजन काफी प्रसन्नचित होकर अपने घर लौटे।
_*ऑन स्पॉट दिव्यांग पेंशन की मिली स्वीकृति*_
उपायुक्त के कैंप कार्यालय में बागबेड़ निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के दिव्यांगता पेंशन के लिए फरियाद लगाया, उसने बताया कि काफी दौड़ भाग करने पर भी अब तक पेंशन स्वीकृत नहीं हुआ है। उपायुक्त ने इसे संज्ञान लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देश देकर ऑन स्पॉट पेंशन स्वीकृति पत्र बच्चे को प्रदान किया साथ बच्चे से बातचीत कर उसका पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी लिया। उपायुक्त ने अपने हाथों से उक्त बच्चे को जूस भी पिलाई।
वहीं उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कहा कि प्रखंडों में जाकर कैंप कार्यालय आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि हमारे जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोग जो अपनी समस्याओं को जिला तक लाने में सक्षम नहीं हैं, उनकी उतनी आमदनी नहीं है कि वे जिला तक खर्च उठा के आ सकें, इसके अलावा जिला आने के वजह से एक दिन का कार्य भी उनका बाधित होता है। कहा कि इस महीने हरेक सप्ताह में एक दिन अलग अलग प्रखंडों में कैंप कार्यालय का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय अंतर्गत क्रियान्वित विकास योजनाओं सहित अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री क्यूम अंसारी, अंचल अधिकारी, करमाटांड़ श्री चोनाराम हेंब्रम सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

