Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीएल में तबादलों से मचा बवाल, परचेज विभाग पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीएल में तबादलों से मचा बवाल, परचेज विभाग पर उठे सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 12, 2025Updated:August 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीएल में तबादलों से मचा बवाल, परचेज विभाग पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा।यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीएल) के सीएमडी द्वारा एक साथ 18 अधिकारियों का तबादला किए जाने के बाद संगठन में हलचल मच गई है। अधिकांश अधिकारियों ने अपने-अपने पदभार संभाल लिया है, लेकिन जादूगोड़ा परचेज विभाग के एचओडी एस.के. बर्मन ने मां और भगिनी की बीमारी का हवाला देते हुए तबादले पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बावजूद सीएमडी के दबाव में तकनीकी निदेशक मनोज कुमार ने उन्हें जादूगोड़ा से रिलीज कर तूमलापल्ली भेज दिया।

    एस.के. बर्मन, जिन्हें मात्र दो माह पूर्व ही तूमलापल्ली स्थानांतरित किया गया था, कार्यकुशल और तेजतर्रार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। परचेज विभाग से उनके हटने से विभाग की कार्यशैली पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

    इसी बीच, सल्फ्यूरिक एसिड के 10 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी रह चुके यूसीएल के स्टोर विभाग के अधिकारी सुदीप्तो दास को परचेज विभाग की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। दास पर परचेज विभाग में रहते हुए ही घोटाले का आरोप लगा था, जिस पर केंद्रीय सतर्कता आयोग की कार्रवाई भी हो चुकी है।

    संपदा विभाग के अधिकारी प्रवास रंजन को भी रिलीज किए जाने की सूचना है। उनका भी दो माह पहले ही तूमलापल्ली तबादला हुआ था, लेकिन वे अब तक कार्यस्थल नहीं बदले थे।

    यूसीएल प्रबंधन का कहना है कि संगठन में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। कई अधिकारी पिछले 20 वर्षों से एक ही पद पर जमे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीए सुरोजित दास, मैकेनिक विभाग के एसके सिंह, संपदा विभाग के दिलीप कुमार मंडल और लेखा विभाग के कुछ अधिकारियों पर भी गाज गिरने की तैयारी है।

    वर्तमान सीएमडी डॉ. संतोष कुमार सतपति जहां महिला उत्पीड़न के मामले से घिरे हुए हैं, वहीं कई अधिकारियों पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हुए हैं। अब नए सीएमडी डॉ. आनंद कचम राव के लिए यूसीएल की छवि को स्वच्छ बनाना, नए प्रोजेक्ट लाना, भ्रष्टाचारियों को हटाना और उत्पादन में वृद्धि करना एक बड़ी चुनौती होगी। संगठन से जुड़े लोग उनके कदमों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे यूसीएल का भविष्य सुरक्षित और पारदर्शी बन सके।

    परचेज विभाग पर उठे सवाल यूसीएल में तबादलों से मचा बवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो और अक्षेस की समस्याओं पर विधायक सरयू राय ने जताई चिंता, अवैध गतिविधियों की सूची सौंपी
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई बैठक

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.